बालोद। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी दबाव और टैरिफ की धमकी अब सीधे बालोद जिले तक असर डाल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के आह्वान पर दल्ली राजहरा इकाई और राजहरा व्यापारी संघ ने विदेशी कंपनियों से ऑनलाइन खरीदी का विरोध करते हुए बड़ा संदेश दिया।
सभा में व्यापारियों ने शपथ ली कि अब से वे विदेशी वस्तुओं को त्यागकर पूरी तरह स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार करेंगे और ग्राहकों को भी देशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर बेवजह टैरिफ लगाने की धमकी के विरोध में व्यापारियों ने उनका पुतला दहन कर गुस्से का इज़हार किया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सलाहकार गोविंद वाधवानी, दल्ली राजहरा के पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल कुकरेजा, जिला मंत्री स्वाधीन जैन, इकाई अध्यक्ष अमित कुकरेजा, अनाज-किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश छाजेड़, झूमरमल छाजेड़, राजा डहरवाल, रमेश मित्तल, बंटू लोहिया, नवदीप गुप्ता, अजय कुकरेजा, सुरेश जयसवाल, पंकज चार्जर, महावीर चोपड़ा, महेश पांडे, प्रकाश चोपड़ा, कुसुमकसा संजय बैंस, संतोष जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों का कहना है कि अब समय आ गया है जब बालोद जैसे छोटे जिलों से भी स्वदेशी की अलख जगाकर विदेशी कंपनियों की नीतियों को करारा जवाब दिया जाए।













