Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद: दो जगहों पर चोरी, 1 लाख से ज्यादा के सामान पर हाथ साफ

 

बालोद। जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में चोरों ने अलग-अलग जगहों पर ताले तोड़कर लाखों का सामान पार कर दिया। ताजा घटनाएं मालीघोरी और सांकरा गाँव से सामने आई हैं।

पहला मामला ग्राम मालीघोरी का है, जहाँ स्थानीय व्यापारी ने बिजली ऑफिस के सामने टीन की गुमटी लगाकर कपड़े बेचने का व्यवसाय शुरू किया था। 18 अगस्त की रात वह रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने उसके साथी पहुँचे, तो गुमटी का एंगल टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा गया तो हैंगर सहित नये कपड़े और पाँच जम्बो पैकेट (पॉलीथिन में पैक कपड़े) गायब थे। चोर करीब 40 हज़ार रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने एंगल तो तोड़ दिया लेकिन ताला जस का तस छोड़ दिया। मौके पर एक पाना भी बरामद हुआ है, जिससे अंदेशा है कि चोरी इसी से की गई।

दूसरी बड़ी वारदात ग्राम सांकरा (क) की है। यहां 21 अगस्त को खेत में काम करने गई महिला जब शाम को लौटी तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर का नज़ारा देखकर वह सन्न रह गई। पूरा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। चोर घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी सहित लगभग 56,800 रुपये का सामान ले उड़े। चोरी गए गहनों में सोने का मंगलसूत्र, माठी माला, कान के टॉप्स, चांदी के पायल, सिक्का और बिछिया शामिल हैं। आलमारी में रखे 5,500 रुपये नकद भी चोर ले गए।

दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग रात को अपने घर-दुकान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!