Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर बिफरी कांग्रेस, बालोद में रास्ता रोको आंदोलन

बालोद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को राज्यभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम किया गया। बालोद जिले में भी यह विरोध-प्रदर्शन पूरी ताकत के साथ देखने को मिला।

जिला कांग्रेस कमेटी ने बालोद के कुसुमकसा तिराहे पर दोपहर 12 बजे एनएच-930 को जाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि शैक्षणिक वाहनों और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को चक्काजाम से छूट दी गई थी।

तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ। ‘हमर नेता भूपेश बघेल’, ‘ED सरकार की एजेंट बनी है’, ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारों के साथ कार्यकर्ता सड़कों पर डटे रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इसे “राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई” बताया।

चक्काजाम स्थल पर बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डौंडी लोहारा विधायक अनिला भेड़िया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक लोकतंत्र के साथ अन्याय होता रहेगा, पार्टी इसी तरह सड़क पर संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!