प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में खुलेंगी “खुशियों की चाबी”—बी.के. शक्तिराज से सीखें ज़िंदगी को पॉजिटिव बनाने के राज

“खुशियों की चाबी” कार्यक्रम 22 जुलाई को देवारभाट में — इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर बी.के. शक्तिराज देंगे जीवन बदलने की प्रेरणा

बालोद। आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शांति की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर जिले में आ रहा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आत्मज्ञान भवन बालोद के तत्वावधान में “खुशियों की चाबी” कार्यक्रम का आयोजन 22 जुलाई को प्रातः 9 से 11 बजे तक चुरगिया मांगलिक भवन, देवारभाट में किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे—डॉ. बी.के. शक्तिराज, जो एक इंटरनेशनल माइंड ट्रेनर, सर्टिफाइड लाइफ कोच और प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था के बी.के. भाई-बहन इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं और घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं।

देश-विदेश में आध्यात्मिकता की अलख

डॉ. बी.के. शक्तिराज ने विश्व के कई देशों में मोटिवेशनल टॉक्स और माइंड पावर टेक्नीक के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्हें मानद डॉक्टरेट और सूर्यभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वे भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल खिलाड़ियों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों, टीवी कलाकारों और कई राज्यों के मंत्रियों को भी माइंड पॉवर मेडिटेशन का प्रशिक्षण दे चुके हैं। भारत की सेना, बीएसएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी और टाटा, इंफोसिस, रिलायंस, एल एंड टी जैसी शीर्ष कंपनियों में 2000 से अधिक प्रेरणादायक सेमिनार कर चुके हैं।

राजयोग और ध्यान की शक्ति पर रहेगा विशेष फोकस

राजयोग के गहन अभ्यासक डॉ. शक्तिराज पिछले 30 वर्षों से ब्रह्माकुमारीज के माउंट आबू मुख्यालय में सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 700 से अधिक क्रिएटिव मेडिटेशन रिट्रीट का संचालन किया है। उनके कार्यक्रमों का प्रसारण दूरदर्शन, जी टीवी, अवेकनिंग, पीस ऑफ माइंड जैसे चैनलों पर होता रहा है।

पांच दिवसीय राजयोग शिविर भी आयोजित

इस कार्यक्रम के साथ-साथ 23 से 27 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 7:30 से 8:30 और शाम 7:30 से 8:30 बजे आत्मज्ञान भवन, आमापारा बालोद में राजयोग ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे मात्र एक घंटे का समय निकालकर इस अनुभवात्मक शिविर का लाभ अवश्य लें।

इस कार्यक्रम में भाग लेना निशुल्क है और सभी के लिए खुला है। यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए खास अवसर है जो जीवन में संतुलन, ऊर्जा और आत्मिक आनंद की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!