Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

दुर्ग की दूरी अब होगी कम: फरदफोड़-बुढ़ानपुर मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार

बालोद।वर्षों से लंबित फरदफोड़ से बुढ़ानपुर तक के बहुप्रतीक्षित सड़क मार्ग निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। शासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 5 करोड़ 55 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह सड़क लगभग 5.10 किलोमीटर लंबी होगी, जो न केवल दुर्ग से दूरी को कम करेगी, बल्कि क्षेत्र के आवागमन, व्यापार, कृषि और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देगी।

यह उपलब्धि भाजपा जिलाध्यक्ष  चेमन देशमुख के सतत प्रयासों और लोक निर्माण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री  अरुण साव की संवेदनशीलता का परिणाम है। दोनों ने इस सड़क को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे अंततः 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था।

 

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर देवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने कहा, “यह मार्ग केवल कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई राह है। भाजपा के जिला नेतृत्व चेमन देशमुख और उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जनता को दी गई यह सौगात ऐतिहासिक है।”

क्षेत्रवासियों ने भी इस फैसले पर गहरी संतुष्टि जताई है। आभार प्रकट करने वालों में हरीश कटझरे, विवेक वैष्णव, राधेश्याम देवांगन, कांति सोनबरसा, ओमप्रकाश, डॉ. दौलत देशमुख, पंकज देशमुख (सोनबरसा), निरभे साहू, गुड्डू सोनबरसा, ओमन देवांगन, कल्याण साहू, श्रीराम श्रीवास, गेमन देवांगन, प्रमोद देवांगन, अश्विनी ठाकुर, उमाशंकर मानिकपुरी, कुंदन सार्वा, सुनील बेलचंदन और योगेन्द्र देशमुख प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अब आगे क्या?

प्रशासकीय स्वीकृति के बाद अब टेंडर प्रक्रिया और निर्माण की दिशा में तेजी आने की उम्मीद है। यह मार्ग भविष्य में दुर्ग–बालोद संपर्क के लिए वैकल्पिक एवं बेहतर विकल्प बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!