प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

24 घंटे में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार: बहू और साथी ने मिलकर दिया था करंट से हत्या को अंजाम

बालोद। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खड़ेनाडीह गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग की करंट लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की साजिश रचने वाली बहू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 17 जुलाई को गांव के मनोहर निर्मलकर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच गांव के ही भानूराम निर्मलकर ने पुलिस को सूचना दी। डौंडीलोहारा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। मृतक के गाल, गले और चेहरे पर चोट व जलने के निशान थे, जिससे मामला संदिग्ध लगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत करंट लगने से हुई है और यह एक हत्या है।

बहू ने बनाई साजिश, साथी ने दिया साथ

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की बहू गीता निर्मलकर ने गांव के ही लेखराम निषाद के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। गीता ने बताया कि उसका ससुर शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था और उस पर बुरी नजर रखता था, जिससे तंग आकर उसने लेखराम से मदद मांगी। इसके बाद 16 जुलाई की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच लेखराम ने अपने घर से लाए बिजली वायर, प्लग और ग्लब्स के सहारे मनोहर को करंट देकर मार डाला। इस दौरान गीता सब्बल लेकर खड़ी थी और हत्या के बाद मृतक के चेहरे पर हल्दी-तेल-गुलाल लगाकर हादसे को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई।

सबूत के साथ दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गीता के घर से लोहे का सब्बल, गमछा और अन्य सामान जब्त किया गया, वहीं लेखराम के घर से करंट देने वाला वायर, ग्लब्स, प्लग, मोबाइल और साइकिल बरामद किए गए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें 18 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जांच टीम में इनका रहा योगदान

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी मुकेश सिंह, एएसआई अनित राम यादव, आरक्षक अरविंद यादव, वीरेन्द्र साहू, लिलेश्वरी देवांगन, सीमा साहू, विनोद अजय, भूपेंद्र ठाकुर, रूपेश सलाम, कुलदीप खुटे, भुवनेश्वर मरकाम, राहुल मनहरे, मिथिलेश यादव और साइबर सेल बालोद की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!