पंचायत में पहली बार हर वार्ड में लगेगी ‘सुझाव पेटी‘ — ताकि हर नागरिक बिना डर, बिना लाग-लपेट, सीधे गांव के विकास में भागीदार बन सके।
विकास के लिए अब हर घर की बात होगी जरूरी
ग्राम ओरमा और मेंड़की के सभी वार्डों के पंचों को सरपंच मंजूलता साहू ने सुझाव पेटियाँ वितरित कीं। हर पेटी गांव के प्रमुख स्थानों पर लगेगी। ग्रामीण अब इन पेटियों में अपने सुझाव डाल सकेंगे — जैसे कि “सड़क बननी चाहिए”, “पानी की दिक्कत है”, “स्कूल में मास्टर नहीं आ रहे” — और फिर पंचायत की मासिक बैठक में इन पर खुले मंच पर चर्चा होगी।
सरपंच का कहना है —”यह पहल इसलिए की गई है ताकि योजनाएं और विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांव की दिशा, गांव की जनता तय करे।”

जनसुनवाई की मिसाल — पंचायत को बना दिया ‘जनता दरबार’
इस नवाचार के दौरान मौजूद थे –उप सरपंच रामचंद्र यादव, पंचगण देवंतीन सोनकर, सुदामा साहू, दुर्गेश्वरी साहू, ममता साहू, सगुना साहू, डोमार सिंह, चंचल साहू, ललिता ठाकुर, संतोष साहू, विश्वकांत भारद्वाज, पंचायत सचिव संतोष साहू, सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार ध्रुव, पटवारी तरन्नुम खान, कृषि विस्तार अधिकारी रेणुका साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिजीत श्रीवास्तव सहित अन्य ग्रामीणजन।
फिल्मों में देखा था, अब असल में हो रहा है
क्या आपके गांव में भी लगेगी “विकास पेटी”?
क्या पंचायतें जनता की आवाज़ बनेंगी?




















