Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

बालोद।सावन मास के पहले सोमवार को बालोद जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में शिवभक्तों का आस्था से भरा हुजूम मंदिरों में उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही भक्तों ने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए शिवालयों का रुख किया। जलेश्वर महादेव, कपिलेश्वर महादेव, शीतला मंदिर, गंगासागर तालाब स्थित शिव मंदिर, स्टेशन रोड, मोखला मांझी मंदिर, रेलवे फाटक, पुराना बस स्टैंड व अन्य प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन किए।

महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा व फूल अर्पित करते नजर आए। मंदिरों के प्रांगण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठे। कई स्थानों पर दिनभर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी हुआ।

सज गए शिवालय, शुरू हुआ एक माह का भजन-कीर्तन

सावन के पहले सोमवार से ही जिले के प्रमुख शिवालयों में भजन-कीर्तन की शुरुआत हो गई है, जो पूरे माह प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे। शिवालयों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। भक्तों ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को विशेष श्रृंगार और रात्रि आरती की भी व्यवस्था रहेगी।

 

जलेश्वर महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गंजपारा स्थित दशौंदी तालाब किनारे बने प्रसिद्ध जलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर को तोरण-पताकाओं और फूलों से सजाया गया था। यहां भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की और विशेष अभिषेक किया।

पुराणों में सावन का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास शिव को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस माह में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। इसलिए इस दौरान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु सावन सोमवार को उपवास रखकर शिव भक्ति में लीन रहते हैं।

सावन के पहले सोमवार ने बालोद जिले में आस्था और भक्ति की अनोखी छटा बिखेरी। पूरे माह चलने वाली शिव पूजा और भजन कीर्तन की शुरुआत के साथ ही शिवालयों में आस्था की बयार बहने लगी है। हर सोमवार को मंदिरों में श्रद्धा का यह उत्सव नए रंग भरता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!