Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटी गई किताबें, कहा- अच्छी पढ़ाई के लिए सरकार कर रही जोरदार कोशिश

बालोद।गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भिलाई (चीचा) में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों के स्वागत में खास आयोजन किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, मीना उमाशंकर साहू, सरपंच परस निषाद, पूर्व जनपद सदस्य ओमकार सिन्हा, जीवन साहू, काशी साहू, जनपद सभापति धारा चौधरी, जनपद सदस्य नेम चुम्मन साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवीन यादव और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से हुई। इसके बाद नन्हे बच्चों का तिलक कर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर स्कूल की शुरुआत का जश्न मनाया गया। बच्चों को किताबें और पढ़ाई की जरूरी चीजें भी दी गईं।

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद, व्यायाम और पढ़ाई में बराबर ध्यान देने की सलाह दी।

इसी तरह खेरथा बाजार में भी शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, जहाँ कांति सोनबरसा (जनपद अध्यक्ष डौंडी लोहारा), जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक हरीश कटझरे, रामलाल नायक, प्रकाश सोनबरसा, देवेंद्र जोशी, हीना साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक और बच्चे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!