Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद कलेक्ट्रेट में अब पार्किंग के लिए सख्ती – तय जगह पर नहीं लगाया वाहन, तो चालान तय

 

बालोद, ।संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अब गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग नहीं चलेगी। अपर कलेक्टर ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि सभी अधिकारी-कर्मचारी और आगंतुक अपने वाहन सिर्फ तय पार्किंग स्थलों पर ही लगाएं। आदेश में चेतावनी दी गई है कि अगर किसी ने नियम तोड़ा, तो उसे चालान भरना होगा और जरूरी हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है।

नए नियमों के तहत दोपहिया वाहन जिला कार्यालय भवन के सामने बनी बाउंड्रीवॉल के पास पार्क किए जा सकते हैं, जबकि चारपहिया वाहनों के लिए कार्यालय भवन के दाईं ओर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने और पीछे की ओर पार्किंग स्थल तय किया गया है।

गौरतलब है कि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य विभागों के दफ्तर इसी परिसर में हैं, जहां अब तक गाड़ियों को जहां-तहां खड़ा कर दिया जाता था। इससे न केवल अव्यवस्था फैलती थी, बल्कि आवागमन में भी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

अब तय है – यदि आपने वाहन पार्किंग स्थल पर नहीं लगाया, तो कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!