प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

डायरिया से मौत के बाद सक्रिय हुआ विधिक सेवा प्राधिकरण, तरौद में किया निरीक्षण..अधिकारियो को दिए निर्देश

बालोद, ।ग्राम तरौद में डायरिया के चलते युवक की मौत की खबर सामने आते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतर्क हो गया। प्राधिकरण की सचिव भारती कुलदीप खुद मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तुरंत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एस.एल. नवरत्न को दी गई। इसके बाद श्री नवरत्न ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई समेत संबंधित अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।

बैठक में जिले में पेयजल की गुणवत्ता, साफ-सफाई और बीमारियों की रोकथाम को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर पानी की जांच, दवाइयों की उपलब्धता और जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

गौरतलब है कि तरौद में बीते कुछ दिनों से डायरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक एक मौत हो चुकी है और कई लोग बीमार हैं। ऐसे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की यह पहल लोगों को राहत देने और प्रशासन को सतर्क करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!