Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस — बालोद के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में विधायक ललित चन्द्राकर होंगे शामिल

 

बालोद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को प्रातः 7:00 बजे बालोद के गंजपारा स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस वर्ष की थीम है – “योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य”।

कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक  ललित चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योगाभ्यास में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संस्थाएं व नागरिक शामिल होंगे।

पूरे जिले में एक साथ गूंजेगी ‘योग की शक्ति’
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन का उद्देश्य है योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से इसे जनआंदोलन बनाना।

ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में भी होंगे योग सत्र
कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों एवं नगर पालिका अधिकारियों को अपने क्षेत्र में योग दिवस कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य
सभी शासकीय, निजी या व्यक्तिगत स्तर पर योगाभ्यास करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को आयुष मंत्रालय के पोर्टल 👉 https://yoga.ayush.gov.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। साथ ही, योगाभ्यास की तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करना भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!