Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग: बारिश ने फाइनल बिगाड़ा, रायपुर और राजनांदगांव बनीं संयुक्त विजेता

रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-2 का फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, लेकिन रोमांच बना रहा। रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। नवा रायपुर के वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों टीमों को विनर्स कप सौंपा।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सीसीपीएल जैसे टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटरों को मंच देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने लगातार प्रयास कर रही है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को समर्थन मिलेगा।

मुख्य समारोह में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, बीसीसीआई उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बलदेव सिंह भाटिया, प्रभतेज सिंह भाटिया समेत छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

सीजन-2 में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया—रायपुर राइनोस, राजनांदगांव पैंथर्स, रायगढ़ लायन्स, बस्तर बाइसन्स, बिलासपुर बुल्स और सरगुजा टाइगर्स। विजेता ट्रॉफी रायपुर के कप्तान अमनदीप खरे और राजनांदगांव के कप्तान अजय मंडल ने ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!