डोंडी। एकता व्यापारी संघ डोंडी की बैठक में नए कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से ओम गोलछा को अध्यक्ष और कमलेश गुणधर को सचिव चुना गया। बैठक में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को नई दिशा देने के लिए नई टीम का गठन किया।
कार्यकारिणी में अश्वनी जायसवाल को उपाध्यक्ष, बिट्टू ढेलड़िया को कोषाध्यक्ष, अजय बाघमार और पदुम सोनी को सह-सचिव, जबकि मोनू साहू और संजीव जायसवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
व्यापारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष ओम गोलछा और सचिव कमलेश गुणधर को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। संगठन के अनुसार, अन्य पदों के लिए नामों और जिम्मेदारियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
व्यापारी हितों की रक्षा होगी प्राथमिकता
नवगठित अध्यक्ष ओम गोलछा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर के व्यापारियों के हित में कार्य करना और व्यापारिक समस्याओं को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से वे डोंडी के व्यापार को सशक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्य करेंगे।
व्यापारियों में उत्साह और उम्मीदें
नए नेतृत्व से व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं। संगठन में नई ऊर्जा के साथ व्यापारिक गतिविधियों को गति देने और पारस्परिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में यह पहल मानी जा रही है।
उल्लेखनीय उपस्थिति
बैठक में प्रमुख रूप से हेमंत तन्ना, सुनील बाघमार, अशोक शिवहरे, पुनम कोठारी, राजेन्द्र नाहर, मांगीलाल गुणधर, सुरेश बाघमार, चिमन जायसवाल, शेखर संतोष वार, तरुण बाघमार, रुपेश ढेलड़िया, विशाल गुणधर, मनोज गुणधर, तेजस जैन, प्रिंस जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।




















