Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

बालोद ब्रेकिंग | घर के भीतर घुसे कातिल ने ली महिला की जान, धारदार हथियार से निर्मम हत्या

 

बालोद। जिले में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब बालोद थाना अंतर्गत के बघमरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली हत्या की खबर आई। घर में मौजूद 62 वर्षीय गीता बाई देवांगन की किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में उसकी बहू भी मौजूद थी, लेकिन दोनों अलग-अलग कमरों में थीं।

बताया जा रहा है कि वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। आरोपी न तो पहचान में आया और न ही कोई शोरगुल की आवाज सुनी गई। खून से लथपथ महिला का शव कमरे में पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों और मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो घटनास्थल से अहम सुराग जुटाने में लगी है।

फिलहाल हत्या की वजह और आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मामला हत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश? यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

सवाल खड़ा कर रही वारदात

क्या महिला को पहले से जानता था हत्यारा?

घर में मौजूद होते हुए भी बहू को क्यों नहीं चला पता?

क्या घटना के पीछे कोई घरेलू रंजिश या लूट का एंगल है?

बालोद की शांत फिजाओं में खौफ का साया…
इस हत्या ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग डरे हुए हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

👉 इस सनसनीखेज वारदात से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें प्रदेशरुचि के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!