Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ शासन ने पांच IAS अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार, देखिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

नवा रायपुर, राज्य शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ IAS अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ये नए दायित्व इस प्रकार हैं:

1. डॉ. रोहित यादव (IAS-2002)
ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) और स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे डॉ. रोहित यादव को अब पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

2. अविनाश चंपावत (IAS-2003)
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के सचिव के साथ राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, भू-अभिलेख आयुक्त और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के दायित्वों का निर्वहन कर रहे अविनाश चंपावत को अब जन शिकायत निवारण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

3. अंकित आनंद (IAS-2006)
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत अंकित आनंद, जो बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पहले से संभाल रहे हैं, अब वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।

4. हिमशिखर गुप्ता (IAS-2007)
खेल एवं युवा कल्याण विभाग और गृह एवं जेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता को अस्थाई रूप से श्रम विभाग के सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही वे श्रमायुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

5. चंदन कुमार (IAS-2011)
वित्त विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनकी जगह सौरभ कुमार (IAS-2009) को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु कार्यमुक्त होने की तिथि से इस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। चंदन कुमार को अन्य प्रभार पूर्ववत जारी रहेंगे।

 

प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जारी किए गए इस आदेश से शासन व्यवस्था में गति आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!