Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री पर कथित अभ्रद्र टिप्पणी को लेकर भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन

 

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभ्रद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। यह टिप्पणी कांग्रेस नेता व पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह द्वारा किए जाने का आरोप है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रौनक कत्याल ने कहा कि यह पोस्ट न केवल संबंधित कांग्रेस नेता की मानसिकता को दर्शाती है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने नेताओं के भीतर भरे जा रहे ज़हर को भी उजागर करती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की भाषा का उपयोग करना अत्यंत शर्मनाक है और यह कांग्रेस पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरा को भी स्पष्ट करता है।

ज्ञापन सौंपने वालों में भाजयुमो जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय साहू, बालोद युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक कत्याल, महामंत्री राहुल साहू, कमल बजाज, जय लुल्ला, जागेश्वर ढिमार, खमण साहू, जय माधवानी, बृजेश साहू सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!