Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

ग्राम पंचायत पोंड में अवैध रेत उत्खनन: सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी

 

बालोद, गुरूर विकासखंड के ग्राम पंचायत पोंड में अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम गुरूर श्री रामकुमार सोनकर ने सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पोंड में रेत खदान की कोई स्वीकृति नहीं है, बावजूद इसके यहां लगातार अवैध उत्खनन की सूचनाएं विभिन्न समाचार माध्यमों से मिल रही थीं। इन शिकायतों के बावजूद पंचायत द्वारा न तो कोई सूचना प्रशासन को दी गई और न ही रोकथाम हेतु कोई ठोस कदम उठाया गया।

एसडीएम ने नोटिस में उल्लेख किया है कि इस प्रकार की लापरवाही सरपंच की संदिग्ध भूमिका को दर्शाती है और यह उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर उपेक्षा को दर्शाता है। यह कार्य छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई के योग्य है, जिसके अंतर्गत सरपंच को पद से पृथक कर आगामी छह वर्षों तक पंचायत चुनावों में भाग लेने से वंचित किया जा सकता है।

सरपंच को निर्देशित किया गया है कि वे नोटिस प्राप्ति के दो दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!