प्रदेश रूचि

महाराष्ट्र के गोरेगांव में हुए अ.भा. हल्बा हल्बी आदिवासी समाज की राष्ट्रीय महासभा चुनाव को छग केंद्रीय महासभा ने किया खंडन..प्रेसवार्ता कर बोले

बालोद। महाराष्ट्र के गोरेगांव में अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज की राष्ट्रीय महासभा चुनाव को छग केंद्रीय महासभा समर्थन नहीं करता है ।इस असंवैधानिक रूप से चुने हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मंतूराम पवार , महासचिव श्याम सिंह तारम व कार्यकारणी का केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला ने शुक्रवार को बालोद में प्रेसवार्ता कर समाचार और असंवैधानिक रूप से हुए चुनाव का खंडन किया है।केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला ने बताया कि छग केंद्रीय महासभा 21 अप्रैल को पत्र के माध्यम से कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसे चुनाव संपन्न कराने के लिए चुना गया था उसे अवगत करा दिया गया था कि जब तक कुछ महत्वपूर्ण बातों पर सहमति एवं लिखित नियमावली नहीं बनेगा तब तक राष्ट्रीय महासभा के गठन पर विचार नही किया जाएगा।केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला ने बताया कि 26 दिसंबर 1998 में सभी पांच महासभा का एकीकरण संबंधित बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बातें की गई थी और कुछ बातें उस समय सहमति नहीं बन पाई थी लेकिन आज वर्तमान में उन सभी बातों पर सहमति बनाने के लिए राष्ट्रीय महासभा का पुनर्गठन किया जाना था लेकिन कुछ लोगों के द्वारा छग केंद्रीय महासभा को गुमराह कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव एवं गठन किया गया है इसका हम पूर्णता खंडन करते हैं।

खंडन करने के मुख्य बिंदु

उन्होंने बताया कि पांचो महासभा में परस्पर रोटी बेटी का व्यवहार होना चाहिए । सभी महासभा में किसी भी प्रकार का भेदभाव अर्थात एक महासभा द्वारा दूसरे महासभा ऊंच नीच छुआछूत की भावना ना रखें ,प्रत्येक महासभा अपनी जनसंख्या व परिवार संख्या स्पष्ट करें ,ऐसे विभिन्न विचारों सहमति नहीं होने के कारण छग केंद्रीय महासभा इस असंवैधानिक चुनाव का खंडन करता है और इस चुनाव को गैर संवैधानिक घोषित करता है ।


छग केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष महामंत्री और कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में नहीं थे उपस्थित

देवेंद्र माहला ने बताया कि प्रकाशित समाचार में पांचो महासभा की उपस्थिति एवं राष्ट्रीय महासभा का गठन बताया गया है जबकि हमारे महासभा छग केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष महामंत्री वह कार्यकारिणी के जवाबदार सदस्य उपस्थित नहीं थे। हमारा महासभा उक्त तीन महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा के पश्चात ही राष्ट्रीय गठन का पक्षधर था परंतु हमारे विचारों को अनदेखी करते हुए गठन हुआ है उस पर पूर्णता विरोध प्रकट करते हैं विभिन्न समाचार पत्रों में 30 अप्रैल और 01 मई में समाज विरोधी व्यक्तियों द्वारा दिए गए विचार का छग केंद्रीय महासभा पुरजोर तरीके से ऐसे अ संवैधानिक चुनाव का खंडन करता है।

ऐसे व्यक्तियों पर छग केंद्रीय महासभा द्वारा की जाएगी कड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि जिन्होंने इस प्रेस विज्ञप्ति को जारी किया है वह उनकी समाज विरोधी मानसिकता है राष्ट्रीय गठन में शामिल होने वाले पूर्व में सामाजिक सदस्यता से निलंबित रहे है ऐसे ही बहुत से समाज विरोधी व्यक्ति सामाजिक एकता को खंडित करने में लगे हुए ही समाज के विचारधारा छग केंद्रीय महासभा राष्ट्रीय गठन के सद्भावना एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपना सहयोग देते आ रहा है उक्त समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पूर्णता असत्य है ऐसे कुंठित मानसिकता से ग्रसित व्यक्ति के प्रति हमारा छग केंद्रीय महासभा द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रेसवार्ता में ये रहे उपस्थित

आज के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला ,उपाध्यक्ष मदन बढ़ाई, महामंत्री गिरवर सिंह ठाकुर, सह सचिव नरसिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष भुजबल सिंह गौर, निर्णायक समिति अध्यक्ष कमल सिंह कोसमा, सदस्य ईश्वरलाल भुआर्य ,चतुर सिंह ताराम, अलीराम बढ़ाई, तातू राम भुआर्य, मुख्य लेखक धनसराय रावटे, कार्यालय प्रभारी धन सिंह रावटे, अध्यक्ष दुर्ग रायपुर आईआर देहरी जिला अध्यक्ष उत्तर बस्तर कांकेर ज्ञानू राम भोयर जिला उपाध्यक्ष बालोद सज्जन सिंह चुरेंद्र एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!