
ग्रामीण पोषण साहू ने बताया कि घटना के वक्त घर पर कोई नही था और ग्रामीणों की मदद से पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर हल्दी चौकी प्रभारी नंदकुमार साहू और उनकी टीम मौके पर पहुंच व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई और करीब शाम 6 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन इस बीच तेज आंधी तूफान के कारण आग पूरे मकान सहित बगल में खलिहान तक पहुंच गई। आनन फानन में मकान मालिक तोरण साहू और उनके परिवार ने अपने भाई के मकान में शरण लेनी पड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक तोरण साहू और उनकी पत्नी रबी फसल में लगाए धान की कटाई के लिए खेत गए हुए थे। इस बीच उनकी पत्नी सुशीला बाई साहू घर आई तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस पूरे घटना में तोरण साहू के घर पर रखे पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में घर पर रखे में 60 बोरी धान, फ्रिज, कूलर, पंखा, अलमारी, कपड़े, सहित सोने चांदी के जेवरात और जरूरी कागजात भी जलकर खाक हो गया




















