Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

इस होली में भी आबकारी विभाग की रही दीवाली….2 दिनो बेच डाले 7 करोड़ से अधिक की शराब

बालोद। होली का त्योहार रंगों का त्यौहार होता है खुशियों का त्योहार होता है. खासकर शराब के शौकीन लोगों के लिए होली का त्योहार बेहद खास होता है. और बालोद जिले में तो लगातार शराब प्रेमियों की वृद्धि हो ही रही है. शराब बिक्री के आंकड़े ही इस बात का सबूत दे रहे हैं. होली का त्योहार इस बार छत्तीसगढ़ राजस्व और आबकारी विभाग के लिए बड़ा ही शुभ रहा।
बालोद जिले में होली से पहले शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, होली के दो दिनों के दौरान बालोद जिले में लगभग 07 करोड़ 76 लाख 62 हजार 130 रुपए की देशी और विदेशी शराब की बिक्री हुई। विशेष रूप से, होलिका दहन के दिन, जो होली से एक दिन पूर्व होता है, सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई, जिसमें लगभग 04 करोड़ 98 लाख 30 हजार 680 रुपए की शराब बेची गई।होली के 1 दिन पहले बालोद जिले के शराब दुकानों पर शराब प्रेमियों की लंबी कतार देखने मिली. यही कारण है कि इस वर्ष बालोद जिले में रिकॉर्ड तोड़ शराब बेची गई। जिला आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि बालोद जिले दो दिन में लगभग 07 करोड़ 76 लाख 62 हजार 130 रूपये का विदेशी और देसी शराब बिकी हुई। बालोद जिले के विदेशी शराब और देशी शराब की दुकानों में होली के पूर्व गुरुवार और शनिवार को काफी भीड़ रही। होलिका दहन के दिन गुरुवार को 04 करोड़ 98 लाख 39 हजार 680 रुपये की विदेशी और देसी शराब की बिक्री हुई। जबकि होली के दूसरे दिन शनिवार को 02 करोड़ 78 लाख 31 हजार 459 रूपये की शराब की बिक्री हुई।

 

देश भर में दिखा होली का जश्न…लेकिन ये आबकारी विभाग के लिए बना दीवाली….जिले के मदिरा प्रेमियों ने एक ही दिन में गटक डाले 4 करोड़ की शराब https://pradeshruchi.com/?p=27081

 

नया साल के जश्न में बालोद जिले के शराब प्रेमियों ने गटक ली लगभग 3 करोड़ 89 लाख रुपए की शराब https://pradeshruchi.com/?p=32373

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!