प्रदेश रूचि

प्रदेशरुचि की खबर पर लगी मुहर..बालोद नपा प्रतिभा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत..तो ईधर उम्मीदवारों ने कहा…?

बालोद।बालोद जिले के दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के भाजपा पार्षद पद के प्रत्यासियो की सूची शनिवार की रात को जारी किया कि गई। इसके अलावा जिले के 6 नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।बालोद नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतिभा संतोष चौधरी व दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू की नाम की घोषणा आज किया गया।बतादे कि प्रदेश रुचि 25 जनवरी के अंक में भाजपा से प्रतिभा चौधरी का नाम प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिस पर प्रदेश नेतृत्व ने मुहर लगा दी है।इसी तरह बीजेपी ने दल्लीराजहरा ,बालोद,गुरुर, डौंडी, डौंडीलोहारा,गुण्डरदेही,अर्जुन्दा, चिखलाकसा नगर पालिका व नगर पंचायत पार्षद के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। बता दें कि प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश में 11 फरवरी को निकाय चुनाव को लेकर मतदान किया जाना है। जबकि नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित

तमाम कयासों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने बालोद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता प्रतिभा चौधरी को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने संगठन और आम कार्यकर्ता की भावना का ध्यान रखते हुए प्रतिभा चौधरी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। सूची में नाम आते ही लोगों की ओर से बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के टिकट दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।वहीं प्रतिभा चौधरी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास किया है और वो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी और सीट को जीतकर भारतीय जनता पार्टी के झोली में डालेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

बालोद जिला मुख्यालय में फिर बदल रहा समीकरण…निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पार्षद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जल्द

 

बालोद नगर पालिका अध्यक्ष पद उम्मीदवार के रूप में एक और नाम मजबूती से आया सामने…लेकिन इन नामों पर भी चर्चा जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!