बालोद: बालोद नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत 20 वार्डो हेतु पार्षदों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस आज कर सकती है। भाजपा से पार्षदों के नामों का पैनल जिला और जिला से संभाग को भेजा जा चुका है, वही अध्यक्ष के नाम भी संभाग को भेजे गए, प्रदेश से अनुमोदन पश्चात प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की जाएगी। वही कांग्रेस से भी पार्षदों और अध्यक्ष के नामों की सूची तैयार कर ली गई है, जल्द ही नामों की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को देर शाम तक प्रत्याशीयों के नामों को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी रहा। कुछ निकायों में तो दोबारा नाम मंगवाए गए। वही कुछ निकायों में नामों को लेकर खींचतान भी देखा गया। बताया जा रहा है कि पार्षदों और अध्यक्षों के नाम लगभग फाइनल कर लिए गए है, अब बस औपचारिकता हेतु प्रत्याशीयों के नामो का ऐलान करना शेष है। क्योंकि जिनके नामो पर मुहर लग चुकी है, वे सक्रियता के साथ प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। अपने अपने वार्डो में सक्रिय हो चुके हैं। आपको बता दे प्रदेशरुचि ने पड़ताल कर बालोद नगर पालिका अंतर्गत भाजपा व कांग्रेस में संभावित वार्ड पार्षदों के नामों की सूची तैयार की है, इसमें पार्टी सूत्रों की भी मदद ली गई है। जिसे प्रत्याशी बनाये जाने की पूरी सम्भावना हैं। वही अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से ललिता यशवंत जैन तथा कांग्रेस से पद्मनी नन्नू साहू को प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा जोरों पर थी।लेकिन बीते शाम को इस मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब शहर में अचानक भाजपा से प्रतिभा चौधरी को को बीजेपी से बालोद नगर पालिका का उम्मीदवार बनाने के साथ साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की पत्नी के नाम की भी चर्चा राजनीतिक गलियारे में शुरू हो गई । वही रायपुर एकात्म परिसर में तीनो नेता के उपस्थिति की भी चर्चा जोरों पर रही । जिसके बाद भाजपा से यशवंत जैन की पत्नी अनीता जैन के नाम के बाद दूसरा बड़ा नाम प्रतिभा चौधरी के नाम की चर्चा फिर से शुरू हो चुकी है। लेकिन पूरे मामले पर भाजपा को ओर से अधिकृत प्रत्याशी के नाम की सूची अभी आना बाकी है। वही भाजपा से अरजुंदा नगर पंचायत के लिए प्रणेश जैन गुंडरदेही से कोमल सोनकर दल्लीराजहरा तोरन साहू के अलावा जयदीप,शीतल नायक, डौंडी से कविता हल्बा, चिखलाकसा कुंती देवांगन, डौंडी लोहारा से लाल निवेंद्र टेकाम के नाम की चर्चा जोरों पर है लेकिन अंतिम मुहर भाजपा केंद्रीय और राज्य चुनाव समिति से लगना है ये महज आंकलन है वही कांग्रेस से दल्लीराजहरा से रवि जायसवाल और रोशन पटेल को मजबूत दावेदार बताया जा रहा है हालांकि पूर्व नपाध्यक्ष कांशी निषाद भी मजबूती से दावा प्रस्तुत किए है लेकिन सूत्रों की माने तो रवि जायसवाल के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है इसी तरह डौंडी लोहारा से अनिल लोढ़ा, अरजुंदा से वर्तमान में नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं 3 बार से पार्षद रह चुकी सुषमा चंद्राकर के दावा को मजबूत माना जा रहा है तथा गुंडरदेही से केके राजू चंद्राकर और गुरुर से डॉक्टर महमल्ला के नाम पर भी चर्चा जोरों पर है।
शुक्रवार को कांग्रेस भवन में दिनभर रही गहमागहमी
जिला मुख्यालय के राजीव भवन में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हुई। जहा निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी के लिए आए नामो पर मंथन चला इस बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़ियाँ, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला महामंत्री रत्तीराम कोसमा, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा, शीबू नायर, संगीता नायर, कृष्णा दुबे, पीयूष सोनी, प्रशान्त बोकड़े सहित वरिष्ठ कांग्रेसीजन मौजूद रहें। इस बीच टिकिट प्रत्याशी के चयन को लेकर काफी गहमा गहमी भी रही। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि सभी जगह पर नामो का पैनल बना कर भेजा गया है। अंतिम मुहर रायपुर में बैठक के दौरान हाईकमान लगाएगी। आप को बता दे कि जिले के तीनों विधानसभा में कांग्रेस के विधायक है। वही 2 नगर पालिका और 3 नगर पंचायत में कांग्रेस के अध्यक्ष थे और 3 नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष रहे थे। जहा इस बार भी कांग्रेस और भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने के लिए लगी हुई है। दोनों ही पार्टी ने एड़ी चोटी एक लगा दी हैं।
टिकट का आंकलन प्रदेश स्तर पर होगा-
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने बताया कि पार्षदों और अध्यक्ष के नामों का पैनल मंडल से जिला और जिला से संभाग जा चुका है। संभाग की भी बैठक गुरुवार को दुर्ग में हो चुकी है। दुर्ग में बैठक पश्चात सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार को प्रदेश में बुलाया गया है। जहां अनुमोदन पश्चात सम्भवतः आज प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि टिकट का आंकलन प्रदेश स्तर से होगा। तैयारी में सभी जुट चुकी है। पार्टी किसी के नाम पर मुहर लगाए प्रत्याशी बनाये, हमें भाजपा के लिए काम करना है, और हर हाल में अध्यक्ष और पार्षद भाजपा का ही बनाना है।