बालोद। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज होने लगी है। आने वाले दिनों में राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी लेकिन इस घोषणा से पहले लगातार नए नए दावेदारों के नाम भी सामने आने लगी है। लेकिन इन दावों के बीच बालोद जिला मुख्यालय में अब भाजपा के प्रत्याशी के रूप में एक नए चेहरा का नाम मजबूती से सामने आने के बाद अब बालोद की राजनीतिक गलियों में भी इस नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है।
वही इस बीच भाजपा के वरिष्ठ ने नेता यशवंत जैन की पत्नी ललिता जैन का नाम मजबूती से नगरपालिका अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में भाजपा से सामने आ रही है। वही पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा नेता यशवंत जैन की पत्नी ललिता जैन भी बालोद नगरपालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकटों के दावों के बीच जिला मुख्यालय के कई भाजपा कार्यकर्ता,सामाजिक संगठनों ने ललिता जैन को प्रत्याशी बनाने की मांग की है,वही भाजपा के कार्यकर्ताओ की एक बैठक से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जिताने की चर्चा के दौरान ललिता जैन को टिकट मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा पूरी मजबूती से कार्य करने और जीत दिलाने के दावे किए जाने की बात भी सामने आई है। आपको बतादे यशवंत जैन जो कि बालोद जिले में भाजपा के एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित है और अपने छात्र जीवन से लगातार एबीवीपी भाजपा से जुड़कर पार्टी के लिए लगातार काम किए है और इसी के चलते सत्ता और संगठन में राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई दायित्वों में रह चुके है। वही निकाय चुनाव आरक्षण के पूर्व बालोद नगर पालिका की सीट सामान्य होने पर उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। वही अब बालोद नगर पालिका की सीट पर भाजपा से जुड़े दावेदारों के बीच फिर से यशवंत जैन की पत्नी का नाम आना कही न कही यशवंत जैन के पूर्व के दावों को पुख्ता करती है।
हालांकि प्रत्यासियों के नाम की घोषणा 25 जनवरी तक किए जाने की संभावना है जिसमे भाजपा से प्रतिभा चौधरी, प्रीति देशमुख,निशा योगी, मोना टूवानी हितेश्वरी कौशिक भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है।यही नहीं जिला मुख्यालय के एक और कद्दावर भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा और पूर्व नपा उपाध्यक्ष ताराचंद सांखला के धर्मपत्नी के नाम भी बालोद नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार के दावेदार के रूप में राजनीतिक गलियारों से सामने आई है। जिसके बाद पार्टी के भीतर लगातार नामो के चर्चा के बाद प्रदेश रुचि ने खबर प्रकाशित की है। आपको बतादे दावेदारों के नाम को लेकर प्रदेशरुचि कोई दावा नही करता। प्रदेशरुचि ने पार्टी सूत्रों के आधार पर अपनी खबर प्रकाशित की है।लेकिन देखना होगा भाजपा द्वारा बालोद नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में किसे अपना प्रत्याशी बनाती है।