प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले भर के एलआईसी अभिकर्ताओं ने अपनी समस्या और विभिन्न मांगो को लेकर शाखा कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन

बालोद जिले के दल्लीराजहरा एलआईसी कार्यालय के सामने सोमवार को बालोद जिले भर के बीमा अभिकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आने वाले दिनों में आंदोलन तेज कर देंगे। बालोद जिला लिआफी के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू के नेतृत्व में सैकड़ों के संख्या में अभिकर्ता कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से पुरानी पॉलिसियों को बंद कर नई पॉलिसी लागू कर दी गई है। इनमें धारक के लिए प्रीमियम बढ़ा दी गई है। बोनस कम कर दिए है, जबकि एलआईसी का बिजनेस हर साल बढ़ रहा है। इसके बावजूद भी पिछले कई वर्षा से बोनस कम होता जा रहा है। इसके अलावा एक लाख की पॉलिसी को बंद कर दिया है। पॉलिसी धारकों को अधिक से अधिक लाभ मिले, जिससे व्यवसाय बढ़ेगा।

इन सभी मांगों को लेकर अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा गया कि अगर मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में संजय सोनबोईर,अजीत साहू,किशोर कराडे,बृजलाल महतो,संजय ठाकुर,द्वारिका साहू,धनेश साहू, महेश कुमार,संतोष कुमार,संजय ठाकुर,हेमंत कुमार,राजेंद्र कुमार,राजकुमार,सजल राय,युवराज,धनेश,कौशल मलागर, एन नटराजन,बंसी लाल,प्रवीण,जगमोहन,सुरेश, तीजू राम,रोहित,जुम्मन,लोकेश, श्रवण कुमार, कुंज लाल,योगिता सिन्हा,प्रकाश साहू, उमेंद्र सिन्हा, गौतमसिन्हा,भीष्मपितामह,युवराज,आत्माराम,देवराज,घनश्याम,मूलचंद् नेतराम रजक सहित जिले भर के सैकड़ों अभिकर्ता मौजूद रहे।

 

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!