प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

900 ज्योति कलशों की स्थापना के साथ होगा गंगा मैया झलमला में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

बालोद-क्वार नवरात्र की तैयारी जिले के देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालों में युध्द स्तर पर चल रही है। वहीं जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल मां गंगा मैया मंदिर सहित सिया देवी, कंकालिन व रानी माई आदि मन्दिरों में रंग-रोगन के साथ ज्योति स्थापना की तैयारी की जा रही हैं। इस बार नवरात्र 03 अक्टूबर को प्रारभ हो रही हैं।जिसके कारण शहर के विभिन्न दुर्गोत्सव समितियों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा हैं।गंगा मैया झलमला में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 03 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 900 ज्योति कलशों की स्थापना के साथ होगा। हवन 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे एवं शोभायात्रा 12 अक्टूबर को संध्या 5 बजे से प्रारंभ होगी। 11 अक्टूबर को महाअष्टमी पर संध्या 4 बजे से मंदिर ट्रस्ट एवं दान दताओ के सौजन्य से कन्याभोज होगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से वृंदावन के आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री एवं सहयोगी पंडित शत् चंडी यज्ञ एवं दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ करेंगे।संत शिरोमणि ऋषभ सागर मसा पर्व पर प्रवचन देंगे संत शिरोमणि ऋषभ सागर मसा 7 से 9 अक्टूबर तक आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। इसके लिए शाम 4.15 से 5.15 बजे तक समय निर्धारित है।

 

गंगा मैया मंदिर में होगा संगीतमय रामायण

 

7 से 12 अक्टूबर तक दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक मानस, रामायण मंडली व लोककला मंच के कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 7 अक्टूबर को हरदी गरियाबंद के जय गुरुदेव संकीर्तन मानस मंडली, 8 अक्टूबर को फिंगेश्वर गरियाबंद जय गुरुदेव संकीर्तन मानस मंडली, 9 अक्टूबर को चारोधाम रामधुनी मानस मंडली बारना धमतरी, 10 अक्टूबर को लोकनृत्य परिवार तुमड़ीकसा के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

 

छत्तीसगढ़ी नाचा एवं गम्मत की होगी प्रस्तुति

 

रात्रिकालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी नाचा एवं गम्मत की प्रस्तुति 08 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 9 से 11 बजे तक होगी। 08 अक्टूबर को आकाश गंगा नाचा पार्टी दाऊ टोला मोहला मानपुर 09 अक्टूबर को भूले बिसरे नाचा पार्टी मोगरा पाली महासमुंद 10 अक्टूबर को म्यारू भाई छग नाचा पार्टी भाठा गांव बी बालोद और 11 अक्टूबर को शिव भोला नाचा पार्टी ठाकुर टोला , शीर्षक के माध्यम से प्रस्तुति देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!