प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गौ सत्याग्रह:- सड़को पर घूम रहे पशुओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी..बोले इनकी और जनता को सुरक्षा आप की जिम्मेदारी

बालोद – आज प्रदेश के प्रायः सभी सड़क मार्गों पर गौधनो का जमावड़ा आम बात हो चुकी है…जिसके चलते रात को सड़क हादसे के भी कई मामले सामने आ चुकी है…जिसमे कई बार गौधन को तो कई बार आम लोगो को इस दुर्घटना में अपनी जान गवानी पड़ती है…लेकिन मामले पर शासन प्रशासन कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होने से यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है…और इस मामले में आज कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी सांकेतिक गौ सत्याग्रह के नाम पर आंदोलन छेड़ दिया है।गौ सत्याग्रह आंदोलन में आज बालोद के जिले भर के कांग्रेसी विधायक संगीता सिन्हा कुंवरसिंह निषाद,जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा सहित कार्यकर्ताओ ने एसडीएम कार्यालय में सामने जमकर नारेबाजी किए.वही सड़को पर घूमने वाले मवेशियों को बालोद एसडीएम कार्यालय के बाहर लाकर बांध दिए और प्रदेश सरकार के साथ साथ प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आए…वही मामले पर कांग्रेसी विधायकों ने कहा भाजपा गाय के नाम पर राजनीति करना बंद करे…पूर्व सरकार में गौठान योजना के तहत जहां गौवंश सुरक्षित थे वही इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिलता था…लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना को बंद कर दोनो के जीवन से खिलवाड़ कर रही है…वही मामले पर इसे महज सांकेतिक आंदोलन बताते हुए पूर्व योजनाओ को प्रारंभ कर गौवंशो को सुरक्षित करने का मांग किया…मांगे पूरी नही होने पर आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी देते नजर आए

ज़िलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर ने इस आंदोलन में शामिल हुए सभी कांग्रेसजनो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रत्तीराम कोसमा,राजू प्रभाकर,मिथलेश नूरेटी अनिल यादव, कृष्णा दुबे,धीरज उपाध्याय, यज्ञदेव परेल,हसीना बेगम,सागर साहू, विनोद शर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, संदीप साहू, जितेंद्र पटेल, अंचल प्रकाश साहू,देवेंद्र साहू, दाऊद खान, कमल निषाद, चमेली साहू, निर्मल शर्मा, निर्देश पटेल,, पद्मिनी साहू, रीता सोनी, अनिल चैनानी, एवं क्षेत्र के कांग्रेसजन सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!