प्रदेश रूचि

पिकअप ने कालेज छात्रा को मारा टक्कर..छात्रा की मौके पर मौत..अर्जुंदा थाना क्षेत्र की घटना

बालोद, जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के परसतराई और बोरगाहन गांव के बीच पिकअप ने छात्रा को टक्कर मार दी। मृतिका छात्रा याचना देशमुख पिता टिकेश्वर देशमुख उम्र 19 वर्ष अर्जुन्दा कॉलेज में बीएससी प्रथम ईयर की छात्रा थी। वह अपने गांव परसतराई से अर्जुन्दा कॉलेज जाने निकली थी। तभी पिकअप ने छात्रा को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर अर्जुन्दा पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं आरोपी पिकअप चालक प्रीतराम मंडावी ग्राम पूरी थाना चारामा निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

तिरंगा यात्रा की खबर देखने नीचे लिंक को क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!