प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*मेगा पालक शिक्षक बैठक में पालको को दीया गया खुला मंच…पहल की पालक ,शिक्षक सहित सभी ने सराहना*

बालोद । शासन द्वारा की गई नई पहल की शुरुआत में बालोद जिले में आज संकुल स्तर पर प्राथमिक, मिडिल, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में मेगा पालक शिक्षक बैठक के प्रथम चरण का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के विवेकानंद सभागार में किया गया। इस वृहद कार्यक्रम में पालको को खुला मंच प्रदान किया गया। जहां पालको ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात खुले तौर पर रखी। सरकारी स्कूलों में इस तरह का आयोजन पहली बार कराया गया।जिससे पालकगण बेहद खुश नजर आए और इस पहल की सभी ने सराहना भी की।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद आज जिले के पांचों ब्लाकों के 173 संकुलो में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जिले के सभी आलाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पालको के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना, बच्चों के प्रगति से अवगत कराना, बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आंकलन कर पालको के साथ समन्वय साधते हुए सयुंक्त रूप से परिणाम उन्मुखी प्रयास करने पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।इसी दौरान जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम भरदा पहुचे जहां वे पालको से रूबरू हुए।जहा कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने पलको से चर्चा कर उनकी बातों को सुना। कलेक्टर ने बताया कि पालक इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा का स्तर जान रहे है और साथ ही और क्या सुधार किया जाए अपनी बात भी रख रहे है।वही इस पहल को लेकर पालको सहित शिक्षको ने भी सराहना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!