प्रदेश रूचि

*बालोद में महिलाओ ने किया भंडारे का आयोजन..बोलबम के नारों के साथ दिन भर चला हलवा पुड़ी का प्रसादी वितरण*

बालोद-जिला मुख्यालय के दल्ली रोड स्थित मधुबन कालोनी में सावन माह के चतुर्दशी के शनिवार को मधुबन कालोनी की महिला मंडल द्वारा वृहद भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ को हलवे और पूड़ी का भोग लगाकर किया। मधुबन कालोनी की महिला मंडल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष सावन माह के चतुर्दशी पर शनिवार को दल्ली रोड NH 930 में स्टाल लगाकर वृहद भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में इस मार्ग से गुजरने वाले बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिन में करीब 12 बजे से शुरु हुआ और प्रसाद वितरण का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस आयोजन में मुख्य रूप से हेमलता चंदेल देवयानी शर्मा,प्रियंका शर्मा दिलेश्वरी शर्मा, प्रियंका शर्मा, अनीता साहू, , कुसुम सोनबोर, नीतू देशमुख, अनामिका आर्य संगीता देवदास हर्ष चंदेल हेमलता चंदेल, भावना ठक्कर,प्रीति चंद्राकर,ओमनी देवदास,कंचन साहू सहित महिलाओ ने बढ़चढकर हिस्सा लिए वही अशोक चंदेल, लोमश कुमार गंगबोई, अजय देवगन, एचपी शर्मा, तोमन साहू विकाश साहू रोहित चंदेल महेंद्र चंद्राकर, माधव राम, सचिन शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, ,आशुतोष ठक्कर, जयकिशन साहू , चिरंजीव साहू, मोहित देवदास, कैलाश कुमार आर्य , मुकेश देवांगन ,हेमंत ठाकुर सहित सभी पुरुषों ने महिलाओ के इस आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!