Skip to main content

प्रदेश रूचि

कांग्रेस पोस्ट पर आदिवासी समाज में आक्रोश, देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन; कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांगकिसानों से 10.79 लाख का अनाज लेकर भुगतान नहीं, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरारराजीव गांधी को श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेस का बिजली आंदोलन तेज, दर वृद्धि-स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर जनसंपर्क, सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान25 अगस्त को डौंडीलोहारा में महिला शक्ति का महासम्मान, 5 हजार महिलाओं को मिलेगा सम्मान; सीएम साय, डॉ. रमन सिंह समेत दिग्गजों का जमावड़ा, विकास सौगातों पर टिकी निगाहेंझलमला में NH-930 चौड़ीकरण का विरोध: ग्रामीण बोले—विकास चाहिए, लेकिन घर-दुकान उजाड़कर नहीं

लोकसभा चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस कें राष्ट्रीय महासचिव ने ली बैठक…चुनावी रणनीति को लेकर बोले…

बालोद।छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर  मंगलवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव छतीसगढ़ की प्रभारी डॉ पलक वर्मा, जिले के प्रभारी यशीन मेमन, सह प्रभारी सनीर साहु, विधानसभा प्रभारी उदित साहु का आगमन हुआ। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशान्त बाला ने कांकेर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर को भारी बहुमत से जीता कर संसद भेजने का निर्णय लिया। और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस महाकुंभ में बढ़चढ़ कर भाग लें। प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा ने कहा कि अब महासंग्राम की शुरुआत हो गई है। हर घर, हर गांव और बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाएगा।और अंत में उन्होंने बिरेश ठाकुर को भारी बहुमत से जिताने के लिए शपथ दिलवाया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शालिनी रामटेके, विधान सभा अध्यक्ष संदीप साहू,भरत देवांगन, अनुभव शर्मा, आदित्य दुबे जिला प्रशासनिक महामंत्री, अंचल साहु, मोहनिश पारकर, परितोष हंसपाल, के . असीश, चंदन ग्वाल, नॉवेल दीप गंजीर, शैलेश मोनू ठाकुर, कुलदीप साहु, अविनाश यादव, गौतम मारकंडे, फैज बक्श, सहित अन्य जिले के युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!