Skip to main content

प्रदेश रूचि

चौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल

ग्राम पसौद में बनेगा 18 लाख से नया पंचायत भवन, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने किया भूमिपूजन, 15 साल से मांग कर रहे थे ग्रामीण

बालोद – गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम पसौद में 18 लाख रुपए से नया पंचायत भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन से कुल 18 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका भूमिपूजन शुक्रवार को रात 8 बजे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू के तत्वाधान में किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां नया पंचायत भवन बनाने की मांग लगभग 15 साल से की जा रही थी। लेकिन इससे पहले कोई ध्यान नहीं दे रहा था। पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू के प्रयास से यह काम सफल हो पाया।

सरपंच रीना चुरामन यादव, उपसरपंच जीवन लाल साहू ने बताया कि वर्तमान में अभी ग्राम पंचायत पसौद का खुद का भवन नहीं है। गांव में सर्व समाज के लिए बने समरसता भवन में पंचायत संचालित हो रही है। पंचायत भवन नहीं होने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिव मोरजध्वज सिन्हा ने बताया कि नवीन पंचायत भवन निर्माण के लिए कुल 18 लाख स्वीकृत में 9 लाख जिला खनिज न्यास निधि एवं 9 लाख मनरेगा निधि शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि थान सिंह मंडावी ने किया। विशेष अतिथि के रूप में सेवा सहकारी समिति हल्दी के पूर्व अध्यक्ष हरदेव सार्वा, ठेकेदार भोज राम साहू, योगेश्वर साहू, एल आर हिरवानी, द्वारिका साहू सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन पूर्व सरपंच पोषण साहू केडी ने किया। आभार सेवा सहकारी समिति के पूर्व प्राधिकृत अध्यक्ष ईश्वरी लाल साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!