Skip to main content

प्रदेश रूचि

*CM live – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले में 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बालोद रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।इनमे 20 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 20 कार्याें का लोकार्पण कार्य और 07 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का स्थानीय लोगों द्वारा गजमाला से स्वागत एवं सम्मान किया गया।प्रदेश के किसानो को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 19,257 रुपए मिलेगी आदान सहायता की राशि।किसानों को धान विक्रय के 917 रुपए प्रति क्विंटल के मान से आज मिलेगी अंतर की राशि।

मुख्यमंत्री  साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए 07 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं 06 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 07 कार्यों का लोकार्पण तथा गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत के 03 कार्यों का लोकार्पण एवं 83 लाख रुपए की लागत के 27 कार्यों का भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!