Skip to main content

प्रदेश रूचि

चौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल

पीएम मोदी कुछ देर में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना का करेंगे लोकार्पण….रायपुर रेलवे स्टेशन में होगा लोकार्पण समारोह राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल…प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़ेंगे

रायपुर, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  रेल मंत्रालय अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत की लगभग 5900 से अधिक रेलवे बुनियादी ढ़ांचा परियोजना की आधारशिला रखेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम से लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से लोग जुड़ेंगे।

रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल एवं भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ ओएसओपी योजना का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!