Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

हल्दी और मेहंदी के साथ शिव पार्वती के विवाह की रस्म.भूत- प्रेत, कंकालधारी,अघोरी बने बाराती..बनारस के डमरू वाले,अघोरी बाबा, कलकत्ता के कंकाल धारी साधुओ को देखने उमड़ी भीड़

 

धमतरी (पूनम शुक्ला) – धर्म की नगरी धमतरी में महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम देखने को मिली है..सभी मंदिरों में जहां महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया वही धमतरी जिले का 1300 साल पुराना मन्दिर श्री बुढेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के पर भोले बाबा के विवाह की रस्म शुरू कर दी गई है..मंदिर में हल्दी का रस्म के साथ ही मेहंदी का रस्म भी किया गया..वही संगीत में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। शिवजी की शाही बारात जिले की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर से शुरू होकर, रामबाग, सदर बाजार, होते हुए..घड़ी चौक तक निकाली गई।

 

जिसमें बनारस से आए डमरू वाले अघोरी बाबा की पूरी टीम पहुंची.जो की बाबा की बारात में जिंदा सांप, डमरू सहित अन्य हथियार लेकर अघोरी बाबा काफी संख्या में झूमते नजर आए. वही मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी भी इस शोभायात्रा में नजर आई।इसके साथ ही कोलकाता से आए कंकालधारी साधु, कंकाल माला पहनकर भोले की बारात में थिरकते नजर आए. वही उनकी टोली में शामिल भूत- प्रेत भी रास्ते भर पारंपरिक धुन में झूमते रहे और आरंग से आए भगवान शंकर श्री गणेश, बजरंगबली की झांकी भी निकालि गई।जिसकी ऊंचाई करीब 15 फीट रही.वही इस शोभायात्रा में नर्तक दल अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रस्तुति देते नजर आए जो की लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भव्य शोभायात्रा के दौरान भोलेनाथ और माता पार्वती ने अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह संपन्न किया।

इसके साथ ही भोले बाबा के मंदिर में 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक और भव्य भंडारा का आयोजन के साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है….. भोले बाबा की शाही बारात को देखने के लिए धमतरी जिले के साथ ही बाहरी जिलों के लोगों का जन सैलाब उमड पड़ा…
वही इस शोभायात्रा में आए हुए बनारस के कलाकारों के साथ ही नगर के छोटे छोटे बच्चों ने भी शाही बारात को देखकर अपनी खुशी जाहिर किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!