प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

40 एमव्हीए पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 एम.व्ही.ए. किया…बालोद जिले के 30 ग्रामों के किसानों एवं उपभोक्ताओं को होगा लाभ

बालोद,- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिषन कंपनी ने 132/33 अति उच्च दाब विद्युत उपकंेद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता 40 एम.व्ही.ए. से बढ़ाकर 63 एम.व्ही.ए. कर जिले की पारेषण क्षमता को मजबूती प्रदान की है। पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के राजनांदगांव स्थित 132/33 के.व्ही.उपकेंद्र पार्रीनाला में आज दिनांक 09 मार्च 2024 को पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर उर्जीकृत किया गया, जिसका उपभोक्ताओं एवं किसानों को 10 मार्च से मिलना प्रारंभ हो जाएगा। उक्त कार्य के होने से राजनांदगांव से आने वाले 33 के.व्ही. परसुली(सिंघोला) फीडर से बालोद जिले के अंतर्गत बालोद संभाग के 33/11 के.व्ही. जेवरतला तथा खामभाठ उपकेंद्र से निकलने वाली 11 के.व्ही.फीडर के अंतर्गत लगभग 30 ग्रामों के किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की बिजली पर्याप्त वोल्टेज पर उपलब्ध हो सकेगी। विद्युत उपकेंद्र को ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक  राजेश कुमार शुक्ला, मुख्य अभियंता सबस्टेशन ओ एंड एम रायपुर श्री आनंद राव, मुख्य अभियंता राजनांदगांव रीजन  टी.के.मेश्राम, मुख्य अभियंता दुर्ग रीजन  एम.जामुलकर एवं अधीक्षण अभियंता पारेषण कंपनी  सुनील भुआर्य द्वारा उर्जीकृत किया गया इस दौरान संबंधित कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!