Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

*ईधर लोग बुंदेली गांव में भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे हुए थे..उधर चोर ने बालोद के इस सेवानिवृत शिक्षिका के गले से सोने का चैन किया पार..मामला दर्ज*

बालोद।कहते है चोर का न कोई जाति होता है न ईमान और ना ही धर्म उसका मकसद सिर्फ चोरी करना ही होता है कुछ ऐसा ही मामला सामने सामने आया है बालोद जिले के बुंदेली गांव से…जैसा कि पिछले 2 फरवरी से 10 फरवरी तक बुंदेली गांव में देश के प्रख्यात रामकथा वाचक राजन जी महराज का श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा था और इस कार्यक्रम में जहां भक्त राम कथा में लीन होकर राम भक्ति में डूबे रहे वही चोर ने इस मौके का फायदा उठाते हुए महिला के गले से सोने की चैन उड़ा लिया

मामले में डोडीलोहारा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार ग्राम बुंदेली में चल रही राजन महाराज की राम कथा में 10 फरवरी को लगभग डेढ़ बजे आरती के दौरान अज्ञात चोर एक सेवानिवृत शिक्षिका की सोने की चेन चोरी कर ली।सोने की चेन की कीमत लगभग 58 हजार रूपये बताई जा रही है।सेवानिवृत शिक्षिका ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुंदेली में राजन महाराज की श्रीराम कथा कर रहे है। जहां 10 फरवरी को आरती के दौरान बालोद गंजपारा निवासी सेवानिवृत शिक्षिका पुष्पा योगी की 20.880 ग्राम सोने की चेन कोई अज्ञात चोर गले से पार कर लिया। बहरहाल पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!