प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*नगर के महावीर गौशाला में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रान्ति का पर्व…इस दौरान गौसेवको का हुआ सम्मान*

बालोद – जिले के महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से बनाया गया उक्त कार्यक्रम में शंकर लाल श्रीश्रीमाल डॉक्टर प्रदीप जैन मदन लाल बाफना, बक्तावर मल भंसाली दीपक उपाध्याय मोहन भाई पटेल शामिल हुए। सर्वप्रथम गौशाला परिसर मे स्थापित गोपाल कृष्ण मंदिर मे पूजन अर्चना के साथ कार्यक्रम आरम्भ किया गया। स्वागत उद्बोधन निवृतमान अध्यक्ष मुकेश जैन द्वारा दिया गया। साथ ही आगामी संस्था के नए मनोनीत अध्यक्ष समीर गुप्ता के शपथ ग्रहण के साथ पदभार भी दिया गया निवृतमान अध्यक्ष मुकेश जैन का सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।

वही इस संस्था प्रतिवेदन का वाचन सचिव विनय सोनी द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अतिथि डॉक्टर प्रदीप जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि धन के सहयोग से बड़ा सहयोग समय का सहयोग होता है ।आप सभी युवा पीढ़ी जो समय का दान गौशाला को कर रहे हैं वह वास्तव में काबिले तारीफ है।
नगर की गौ रक्षक समूह एवं गौ सेवक समूह का भी सम्मान कार्यक्रम में किया गया। उक्त कार्यक्रम में गौशाला परिसर में सीसीटीवी हेतु नगर की प्रतिष्ठित गजेंद्र प्रसाद वैश्य जी द्वारा सीसीटीवी लगवाने की घोषणा किया गया एवं दिनेश तापड़िया द्वारा अपने माता-पिता के नाम पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की घोषणा किया गया।कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य एवं गीत भी प्रस्तुत किया गया। अंत मे आभार प्रदर्शन डॉक्टर प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया एवं संचालन धीरज उपाध्याय द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!