प्रदेश रूचि

भगवान महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा.. नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित ये लोग हुए शामिलहनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर महाकाल कांवड़िया टोली बालोद से कमरौद तक निकालेगी एक पदयात्रा.. बेटियो की सुरक्षा और प्रकृति दोहन को रोकने निकाली जाएगी ये यात्रासार्वजनिक शौचालय में पिछले 25 दिनो से लटका है ताला…विधायक प्रतिनिधि ने उठाए सवालपीएम मोदी के आह्वान पर अनेकों देश में हुआ सामूहिक नवकार मंत्र..यहां पर जैन समाज ने पीएम का जताया आभारकार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बोले भाजपा जिलाध्यक्ष..वर्षो की लंबी यात्रा के बाद भाजपा विश्व का नं.01 पार्टी….और यहां बूथ अध्यक्ष बन सकता है पीएम…


शीतलहर का दिखने लगा असर..लोग ले रहे अलाव का सहारा..लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जगहों पर नही किया जा रहा अलाव की व्यवस्था

बालोद-एक ओर शहर में ठंड बढ़ने लगी है, दूसरी ओर बस स्टैंड समेत सार्वजनिक स्थानों में अब तक अलाव की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा नही की गई है। वही ठंड से बचने के लिए दुकानदार अपने पैसे से लकड़ी खरीदकर नया बस स्टैंड के काम्प्लेक्स के सामने अलाव की व्यवस्था किया गया हैं जिसमे लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। इससे शाम और रात के समय राहगीरों यात्रियों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। कुछ दिन पहले तक बदली की वजह से ठंड कम थी। लेकिन मौसम साफ होते ही जिले में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।लोगों को रात के अलावा सुबह शाम के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह के समय धूप से कुछ राहत मिल जाती है। लेकिन शाम के समय ठंड का असर शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे रात चढ़ती जाती है वैसे-वैसे तापमान गिरने लगता है और ठंड बढ़ता जाता है। राहगीर यात्री वर्ग ठंड की ज्यादा मार झेलते हैं। प्रतिवर्ष ठंड बढ़ते ही नगर पालिका द्वारा लोगों को राहत दिलाने के लिए शहरी क्षेत्र में बस स्टैंड समेत प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इस वर्ष अब तक नगर पालिका के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण रात के समय लोगों को खुले में ठंड से बचने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है। जबकि रात बढ़ते ही पारा गिरने से खुले में गर्म कपड़े भी असर नहीं करते हैं। इस वजह से रात के समय में सफर करने वाले राहगीर ठंड से परेशान हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!