प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईसीआई के विशेष प्रेक्षकों ने सुकमा बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

रायपुर. . छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबासाहेब कंगाले तथा भारत निर्वाचन आयोग के विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टूटेजा और सीएपीएफ (Central Armed Police Force) के नोडल अधिकारी महानिरीक्षक  साकेत कुमार ने आज रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल और श्री नारायणा अस्पताल पहुंचकर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की।

उन्होंने इस दौरान जवानों के स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जानकारी ली। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  निलेश महादेव क्षीरसागर भी मुलाकात के समय मौजूद थे।

सुकमा और बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल सुरक्षा बलों के दो जवानों का रामकृष्ण केयर अस्पताल में और चार जवानों का श्री नारायणा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन जवानों को 7 नवम्बर को जगदलपुर से एयर एम्बुलेंस द्वारा रायपुर लाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!