प्रदेश रूचि

आज पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय राज्यमंत्री बालोद जिले के इन जगहों पर करेंगे चुनावी सभा

बालोद – पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस तथा श्रम रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे इस दौरान बाबूलाल मरांडी डौंडीलोहारा विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आमसभा और रैली के माध्यम से भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे वही केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली आज जिले के संजारी बालोद विधानसभा प्रत्यासी राकेश यादव और गुंडरदेही विधानसभा के भाजपा प्रत्यासी वीरेंद्र साहू के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार।

आपको बतादे छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण का चुनाव कल होना है जिसको लेकर प्रचार प्रसार थम चुका है वही अब दूसरे चरण वाले विधानसभा क्षेत्रों में वीआईपी दौरे बढ़ने के आसार है। आपको बतादे आने वाले दिनों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी, भुपेश बघेल सहित अलग अलग राज्यो के दिग्गज नेताओं के पहुंचेंगे तो वही भाजपा से कई केंद्रीय मंत्री आगामी चुनाव को लेकर अपने पार्टी के प्रत्याशियो के पक्ष में हुंकार भरते नजर आएंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!