प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भाजपा महिला मोर्चा बालोद करेगी आबकारी विभाग का घेराव

बालोद-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला बालोद द्वारा 12 सितंबर सोमवार को दोपहर 2:00 बजे आबकारी विभाग जिला कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में गंगाजल हाथ में रखकर शराब बंदी का झूठा वादा कर गांव गांव, गली गली अवैध शराब की बिक्री करवा रहे हैं यही नहीं जांजगीर जिले में जहरीले शराब के सेवन से आठ लोगों की मृत्यु होने की घटना सहित प्रदेश में जहरीली शराब से मृत्यु की दर्जनों घटनाएं घट रही हैं जिसको लेकर महिला मोर्चा आबकारी विभाग का घेराव कर तालाबंदी करने मजबूर हैं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने इस घेराव व तालाबंदी में जिले में निवास महिला मोर्चा की प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारी सहित समस्त महिला जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित का आह्वान किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!