Skip to main content

प्रदेश रूचि

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया कांधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाईबालोद के पैतृक गांव भेण्ड्रा में आज होगा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिलकिसान सम्मान निधि से मजबूत हो रही अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,680 करोड़ रुपये से अधिकजमही टोल प्लाजा पर 12 पंचायतों का चक्काजाम, CG-24 वाहनों को टोल फ्री करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांगएक कार्रवाई से खुलेंगी नशे के नेटवर्क की कड़ियां? बालोद शहर से जिलेभर तक चिट्टा कारोबार पर अंकुश लगाना चुनौती

सीधी पेशाब कांड में सियासत के बीच सीएम का यह वीडियो भी हो रहा लगातार वायरल…वही सीएम ने पीड़ित का पैर धोते वीडियो शेयर कर क्या कहा…देखे

 

सीधी- मध्य प्रदेश में एक आदिवासी ग्रामीण दशमत रावत पर एक भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा पेशाब करने की घटना के वीडियो वायरल होने के बाद से प्रदेश के साथ साथ देश मे सियासत गरमाई हुई है। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर जब पीड़ित दशमत रावत पहुंचे। तो सीएम शिवराज ने दशमत के पैर धोकर और शाल उड़ाकर सम्मान किया। सीएम शिवराज ने कहा कि मन दुखी है। मेरे लिए जनता ही भगवान है।

वही सीएम शिवराज ने अपने सोशल मीडिया साइट पर वीडियो शेयर कर लिखा यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है।

किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित से बात की। सीएम ने पूछा कि बच्चे पढ़ रहे है। छात्रवृत्ति मिलती है। कोई परेशानी हो तो मुझे बताना है। बेटी लाड़ली लक्ष्मी है। पत्नी को लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है। आवास योजना का लाभ मिल रहा है। सीएम ने कहा कि बेटी को पढ़ाना है। बेटियां आगे बढ़ रही है। दशमत ने सीएम को बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित से कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। मैं माफी चाहता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान समान है। सीएम ने दशमत को सुदामा कहते हुए कहा कि तुम अब मेरे दोस्ते हो।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!