प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले में ईधर नए शिक्षण सत्र की हुई शुरुआत…तो उधर गुरुर ब्लाक के इस स्कूल में छात्र छात्राओं ने स्कूल में जड़ दिए ताला…क्या है पूरा मामला

 

बालोद – जिले में आज से स्कूली सत्र की शुरुआत हो चुकी है इस बीच बालोद जिले के।गुरुर विकासखंड स्थित गांव देवकोट में स्कूली बच्चो और पालको ने स्कूल में तालाबंदी कर दी है। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक ही प्राथमिक शाला है जहां पर करीब 50 से 55 बच्चे अध्ययनरत है । तथा स्कूल एक प्राचार्य के अलावा 2 शिक्षक है जिसमे से एक शिक्षक मोहन सिन्हा का स्थानांतरण गुंडरदेही ब्लाक के माशूल प्राथमिक शाला में कर दिया गया जिससे नाराज होकर बच्चो और उनके पालको ने स्कूल में तालाबन्दी कर दिया।

गांव के ही एक ग्रामीण ने चर्चा कर बताया कि शिक्षक मोहन सिन्हा काफी समय से यहाँ पर बच्चो पढ़ा रहे है तथा पिछले वर्ष स्कूल में 2 शिक्षक थे जिसमें एक शिक्षक का अचानक सड़क दुर्घटना में म्रत्यु हो जाने के बाद शिक्षक मोहन सिन्हा अकेले ही पूरे स्कूल को संभालते थे जिसके बाद बच्चों का भी शिक्षक के प्रति लगाव बढ़ गया और अब जब उनके स्थानांतरण की खबर बच्चो को मिली तो बच्चे नाराज हो गए और मामले की जानकारी अपने पालको को दिए जिसके बाद आज पालक और छात्र छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!