
ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमणकारियों को लगातार नोटिस देकर पंचायत ने पहले ही शासकीय जमीनों से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस के बाद भी अवैध कब्जाधारियों ने अपना कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद पंचायत ने प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। ग्राम बधमरा में अतिक्रमणकारियों को ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस जारी किया गया था। लेकिन समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण इसकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय को इसकी सूचना दी गई तय समय सीमा पर अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, नायब तहसीलदार , पुलिस विभाग एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में ग्राम बधमरा में अवैध कब्जा तोड़कर बड़ी कार्यवाही किया है।




















