प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

ट्रक अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरायी..ड्राइवर समेत 3 की हालत गंभीर

मोहला-मानपुर. जिले के मानपुर ब्लॉक में सीतागांव और औंधी के मध्य एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ट्रक के परखच्चे उड़ गए. वहीं ट्रक में सवार ड्राइवर समेत 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 मई को ये घटना सीतागांव और औंधी के बीच गढ़माता मंदिर के पास मेन रोड में हुई. ट्रक के पेड़ में टकराने के बाद ट्रक का ड्राइवर स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह से फंस गया था. हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए ड्राइवर को बाहर निकाल लिया.

पुलिस के मुताबिक ट्रक में ड्राइवर दिनेश यादव निवासी ग्राम बागडोंगरी के अलावा दो अन्य ग्रामीण दुष्यंत हल्बा निवासी ग्राम राजकट्टा तथा अशोक कुमार निवासी ग्राम बागडोंगरी सवार थे. तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें घटनास्थल से मानपुर अस्पताल ले जाया गया है. बहरहाल सीतागांव पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!