प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है 2023 चुनाव की सर्वे रिपोर्ट..कही कांग्रेस तो कही बीजेपी मार रही बाजी..पढ़े क्या कहता है आप के विधानसभा का वायरल सर्वे रिपोर्ट

रायपुर, इन दिनों 90 विधायकों की एक सर्वे रिपोर्ट तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस रिपोर्ट की पुष्टि प्रदेशरूचि नहीं करता, लेकिन यह रिपोर्ट भाजपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा ही इसे शेयर किया जा रहा है।
शेयर करने वाले अपने-अपने क्षेत्र के दावेदार बताए जा रहे हैं। इस सर्वे रिपोर्ट का सोर्स क्या है, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस और भाजपा के ही नेता एक-दूसरे पर गलत रिपोर्ट जारी करने के आरोप लगा रहे हैं, हालांकि दबी जुबान में यह स्वीकार भी कर रहे हैं कि कई विधायकों के बारे में जो उल्लेख किया गया है, वह सच है।

वायरल रिपोर्ट में भाजपा के 14 विधायकों में से सिर्फ 7 जीत रहे हैं, जबकि दो की हार हो रही है। वहीं, 5 सीटों पर कड़ा मुकाबला होगा। इसके विपरीत 71 सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटों पर स्पष्ट रूप से जीतते हुए बताया गया है। 11 सीटों पर टक्कर है और 38 सीटें पर कांग्रेस की हार का अनुमान है। इन सीटों पर प्रत्याशी बदलने की सिफारिश की गई है। तो वही कुछ जानकार इसे पुरानी सर्वे रिपोर्ट बता रहे हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर में अंतिम विधानसभा चुनाव हुआ है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के स्थान पर उनकी पत्नी सावित्री मंडावी अब विधायक बन चुकी हैं, जबकि रिपोर्ट में मनोज मंडावी को ही विधायक बताया जा रहा है। इन कारणों से भी सर्वे रिपोर्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर बहस छिड़ गई है। देखे वायरल सर्वे रिपोर्ट

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️

election-sarve-1180200

 

प्रदेशरूचि रुचि वायरल रिपोर्ट का किसी भी प्रकार से पुष्टी नही करता यह सिर्फ सोशियल मीडिया से प्राप्त सर्वे रिपोर्ट है जिसे अपने पाठकों तक साझा किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!