Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दुर्ग शहर में फिर कार पर लड़की कर रही थी स्टंट..स्टंट पड़ा भारी 2800 का कटा चालान..वीडियो देखते ही दुर्ग एसपी पल्लव ने दिए कार्यवाही के निर्देश

दुर्ग,छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चलती कार में स्टंट करने का एक मामला सामने आया है। स्टंट करने वाली एक लड़की है। बताया जा रहा है कि चलती कार में स्टंट करने वाली लड़की बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) में काम करने वाले एक अधिकारी की बेटी है। जिस वक्त लड़की स्टंट कर रही थी कार उसके पिता ही चला रहे थे। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। ड्राइवर के खिलाफ 2800 रुपए की चालान काटा गया है। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के स्टंट नहीं करें।
कार खुद बीएसपी ऑफिसर चला रहा है। कार में बेटी उसकी बेटी खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करती नजर आ रही है। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने मामले में कार्रवाई की है। ट्रैफिक डीएसपी ने कार्रवाई करते हुए 2800 रुपए का चालान काटा है। हालांकि कार चलाने वाले बीएसपी अधिकारी ने माफी मांगते हुए कहा कि आगे इस तरह की गलती कभी नहीं होगी।
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्ग चलती कार या बाइक में स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में एक कार वाइ शेप ब्रिज से साइंस कॉलेज की तरफ जाते हुए दिखी थी। जिसमें एक लड़की खिड़की से स्टंट करते दिख रही थी। मामले की जांच में पता चला कि गाड़ी बीएसपी के अधिकारी की थी।

लड़का बना रहा था वीडियो
उन्होंने बताया कि स्टंट करने वाली लड़की के पिता गाड़ी चला रहे थे। जबकि पिछली सीट पर बैठा एक लड़का वीडियो बना रहा था। इस दौरान बाइक से जा रहे एक लड़के ने लड़की के स्टंट करते का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो देखते के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले में कार्रवई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे स्टंट बहुत खतरनाक होते हैं। ये जानलेवा हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!