Skip to main content

प्रदेश रूचि

पत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांगधान खरीदी से पहले केंद्रों की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, तीन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,धनोरा के समिति प्रबंधक को हटाने के निर्देशपीड़ा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी, एसिड अटैक पीड़िता के पुनर्वास के लिए आगे आया विधिक सेवा प्राधिकरण“किसान, कारोबार और युवा विकास को नई गति देने वाले कैबिनेट के 5 फैसलों का राकेश यादव ने किया स्वागत”स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा देश में अव्वल; रायपुर और बिलासपुर को भी राष्ट्रीय सम्मान

*सड़क हादसे में घायल छात्रा की संसदीय सचिव ने की मदद, दो लाख रुपए का दिया चेक*

बालोद जिले सुरेगांव में 1 अक्टूबर को एक हाइवा ने स्कूल से घर जा रही 11 वीं कक्षा की छात्रा मीनाक्षी साहू को अपने चपेट में ले लिया था। घायल छात्रा की बेहतर इलाज के लिए संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से दो लाख रुपए का चेक सौंपा गया।

सोमवार को संसदीय सचिव  निषाद ने अपने अर्जुन्दा के कार्यालय में घायल छात्रा के पिता  डामेश्वर साहू को चेक देकर बच्ची की जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!