प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले में अवैध माइनिंग व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही जारी…आज 5 गाड़ियों के खिलाफ हुई कार्यवाही

 

बालोद – अवैध माइनिंग के खिलाफ बालोद जिले के जिला खनिज अधिकारी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है आज बालोद जिला खनिज अधिकारी द्वारा बालोद जिले के कमरौद में रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रेक्टर तथा ईट और गिट्टी से भरे 2 ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की गई और सभी गाड़ियों को बालोद थाने में खड़ी करवा दी गई है पूरे मामले में बालोद जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । वही बीते 3 दिनो में विभाग के अधिकारियो द्वारा 7 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसके बाद सभी के खिलाफ अब चालानी कार्यवाही करते हुए न्यायलय में प्रस्तुत किया जा रहा है। आपको बतादे पिछले कुछ दिनों में बालोद जिला खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से रेत गिट्टी मुरूम व ईट के परिवहन में लगे वाहनों के विरुद्ध मुहिम छेड़ रखे है जिसके चलते ग्रामीण इलाको के अलावा शहरी इलाकों में में भी इन कारोबार से जुड़े लोगो में भी दहशत देखा जा रहा है। पूरे मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला खनिज अधिकारी द्वारा खुद अपने वाहन चलाते हुए ग्रामीण इलाको व शहरी इलाको में अचानक निरीक्षण पर निकलने से माफियाओं को भागने का मौका नहीं मिलता वही अधिकारी के इस औचक निरीक्षण के चलते खुले आम अवैध खनन व अवैध परिवहन से जुड़े लोगो में भी दहशत देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!